लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए इतने जून तक करे आवेदन

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 4:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

15 से 17 जून तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

HNN / सोलन

राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 24 से 26 जून, 2022 तक सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं के संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक समिति के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारो को 12 जून, 2022 तक आवेदन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जि़ला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। कलाकार प्रस्तुति के लिए अपना आवेदन ई-मेल adm-sol-hp@nic.in तथा dprosolan2022@gmail.com पर किया जा सकता है। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि हिमाचल के कलाकारो के ऑडिशन 15, 16 एवं 17 जून, 2022 को नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में सभी कलाकारो को जि़लावार तिथि के अनुरूप ई-मेल अथवा मोबाईल नम्बर पर सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करते समय सभी कलाकार अपना मोबाईल नम्बर आवेदन प्रपत्र पर अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के समय कलाकार प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो भी ला सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंच संचालको को भी आवेदन कर ऑडिशन देना होगा। मंच संचालक भी प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो ला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन कलाकारो ने आकाशवाणी से बी-हाई ग्रेड में स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की है को आवेदन के साथ अपना प्रमाण पत्र देना होगा। मेला अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में विभिन्न विद्यालयों के वरिष्ठ छात्रों को प्रस्तुति के लिए समय दिया जाएगा। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां थीम आधारित होंगी। ज़फ़र इकबाल ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि मेले को अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करें।
सांस्कृतिक समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माँ शूलिनी मेला में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी।


हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]