लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रात के अंधेरे में देवदार के पेड़ काटते हुए पकड़े 7 लोग, वसूला जुर्माना

PARUL | 30 अक्तूबर 2023 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में विकास खंड सलूणी के भिद्रोह जंगल में वन विभाग की टीम ने देर रात देवदार के पेड़ काटते हुए सात लोगों को पकड़ा है। जिसके बाद विभाग द्वारा वन काटुओं से 28,479 रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम वनरक्षक लेखराज, वन पालक अब्दुली हमीद की अगुवाई में जंगल में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज के सहारे टीम वन काटुओं तक पहुंची। उन्होंने देखा कि चतुर्थ श्रेणी के देवदार के पेड़ को वन काटुओं ने अवैध रूप से काटकर जमीन पर गिरा दिया था। जिसके बाद वन काटु उसके स्लीपर को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब विभाग ने उनसे पेड़ कटान के लिए परमिट मांगा तो उनके पास ऐसा कोई परमिट नहीं था। जिसके बाद टीम ने देवदार के पेड़ की लकड़ी को जब्त किया और सातों वन काटुओं के नाम-पते दर्ज किए। जिसके बाद विभाग ने तुरंत ही इसकी सूचना वन मंडलाधिकारी चुराह को दी। उनके आदेशानुसार टीम ने आगामी कार्यवाही की।

जिसके बाद वन काटुओं ने गलती स्वीकार कर दोबारा अवैध कटान नहीं करने की बात कही और अवैध रूप से काटे गए पेड़ का हर्जाना भरने को भी तैयार हो गए। जिसके बाद विभागीय टीम ने वन काटुओं से 28,479 रुपए का जुर्माना वसूला और चेतावनी देकर छोड़ दिया। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]