Loading...

रानीताल फोरलेन पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Aug 2025 • 1 Min Read

रानीताल पुलिस चौकी के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

कांगड़ा / रानीताल

घायल को टांडा अस्पताल भेजा गया
पुलिस के अनुसार, बाइक (नंबर एचपी 90 1985) पर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसकी पहचान और पता नहीं चल पाया है, क्योंकि वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। रानीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

पुलिस ने शुरू की वाहन चालक की तलाश
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।