रामशिला-भेखली मार्ग पर हादसे का शिकार हुई कार, 19 वर्षीय युवक की मौत

By Ankita Published: 24 Sep 2023, 10:00 PM | Updated: 24 Sep 2023, 10:00 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां रामशिला-भेखली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कर दूसरी सड़क में जा गिरी। कार में दो युवक सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हुआ है।

मृतक की पहचान कुल्लू के आखाड़ा बाजार निवासी 19 वर्षीय इशान सोहल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार में सवार होकर रामशिला की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में वाहन चालक कार से संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर दूसरी सड़क में जा गिरी।

हादसे में इशान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।