Loading...

रायपुर में ढांक से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 3:55 PM | Updated: 16 Feb 2024, 3:59 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत रायपुर में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान रफलू राम गांव टिप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रफलू राम 13 फरवरी को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया।

काफी देर तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद रफलू राम के बेटे ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस दौरान घर के पास रफलू राम ढांक में मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को ढांक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल लाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चुवाड़ी पुलिस थाना के प्रभारी रमन चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।