HNN/चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रावी नदी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक भरमौर क्षेत्र के कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट में काम करता था। सोमवार की रात को युवक अपने काम पर जा रहा था कि रावी नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल कुमार निवासी सलूणी के रूप में हुई है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विशाल कुमार अपने साथियों के साथ प्रोजैक्ट की साइट पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। जिस दौरान वह बीच रास्ते से ही वापिस कमरे की ओर पानी की बोतल लेने के लिए गया। जब वह काफी देर तक ड्यूटी नहीं लौटा तो उसके साथ के लोगों ने उसे तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में सुचना दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो युवक के साथियों ने आशंका जताई कि जब वह कमरे की ओर वापिस जा रहा था तो वह फ़ोन देख रहा था। इस बात से पुलिस ने अंदाजा लगाया कि युवक फोन देखता हुआ जा रहा था। जिस दौरान वह अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गया है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद वर्करों की मदद से युवक को नदी में तलाशा और शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





