लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रावी नदी में समाई बोलेरो, दो की मौत, दो घायल

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 7:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

चंबा-भरमौर एनएच पर एक बोलेरो रावी नदी में गिर गई जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में जारी है। मृतकों की पहचान दलीप पुत्र चेतराम निवासी गांव पनेश जिला शिमला और राज कुमार निवासी बनीखेत के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान परवेश शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा निवासी ढली, शिमला और फौजा राम निवासी गांव सिंधुआ जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो एचपी-01एस-1692 में सवार होकर 2 लोग भरमौर से चंबा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बत्ते दी हट्टी के पास बाइक दुर्घटना में घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने के लिए लोगों ने बोलेरो को रोका। बोलेरो चालक और उसमें सवार व्यक्ति ने घायल बाइक चालक और एक अन्य को अपनी गाड़ी में बिठा लिया।

गाड़ी जब गैहरा (छो) के पास पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पर दलीप और राज कुमार की मौत हो गई जबकि दो अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]