रावी नदी से अवैध खनन करते पकड़े 9 ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने 9 ट्रैक्टरों को रावी नदी से अवैध खनन करते पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर चालकों से 13,500 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के पास रावी नदी के किनारे लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। पुलिस को काफी समय से इन खनन माफियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते पुलिस ने रावी नदी पर दबिश दी।
पुलिस को आता देख कुछ चालक खनन करने वाले ट्रैक्टरों को लेकर वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने वहां मौजूद 9 ट्रैक्टरों को रावी नदी के तट पर ही पकड़ लिया और उनसे जुर्माना वसूला। पुलिस ने इनसे 13,500 रुपये जुर्माना वसूल किया। साथ ही ट्रैक्टर चालकों को हिदायत भी दी कि वे दोबारा रावी नदी से अवैध खनन नहीं करेंगे।
यदि वह दुबारा ऐसा करते पकड़े गए तो उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बताया कि रावी नदी से अवैध रूप से रेत और पत्थर निकालने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी है।