राशन डिपो में लगी आग, खाद्य सामान हुआ जलकर खाक
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग में एक सरकारी राशन डिपो में भयंकर लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी ज्यादा थी कि दूकान जलकर कर ख़ाक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम घाट के सरकारी राशन डिपो में यह भयानक आग लगी है। जिससे डिपो का अधिकतर खाद्य सामान जलकर खाक हो गया।
डिपो में यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक डिपो का अधिकतर सामान जल चुका था। मामले की पुष्टि फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मति रंजना सूद ने की है।
उन्होंने बताया कि इस डिपो का संचालक पुनीत कुमार है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से एक से डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। ठियोग पुलिस अग्निकांड के कारणों की जांच कर रही है।