लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 4:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। चुनावों के लिए 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं चुनाव के मतों की गणना 21 जुलाई को होगी। गुरुवार दोपहर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

आयोग के मुताबिक, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 21 जुलाई को आएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]