लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले स्काट्स एंड गाइड्स को उपायुक्त राघव शर्मा ने किया सम्मानित 

Ankita | 11 फ़रवरी 2023 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले ऊना जिला के 26 प्रतिभागियों को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए ऊना जिला की गाइड्स प्रभारी प्रमिला देवी व निर्मला देवी ने बताया कि राजस्थान के पाली जिला में आयोजित राष्ट्रीय भारत एंड स्काउट गाइड्स जंबूरी में हिमाचल प्रदेश के 350 स्काउट्स एंड गाइड्स ने भाग लिया।

जिनमें ऊना जिला से 26 प्रतिभागी शामिल थे। इस अवसर पर ऊना जिला के अलग-अलग स्कूलों के 13 स्काउट्स तथा 13 गाइड्स के अलावा स्काउट्स इंचार्ज अमन देव गर्ग, गाइड्स इंचार्ज मीना कुमारी के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जनक सिंह तथा स्काउट मास्टर भी साथ में मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ऊना ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]