राष्ट्रीय बजरंगदल हिमाचल ने जिला सिरमौर कार्यकारिणी का किया विस्तार
शुभम सैनी बने गौ रक्षा प्रमुख जिला सिरमौर
HNN/नाहन
राष्ट्रीय बजरंगदल हिमाचल ने ज़िला सिरमौर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रांत कोर कमेटी एवं हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल द्वारा आज जिला सिरमौर के गौ रक्षा प्रमुख के दायित्व पर शुभम सेनी की नियुक्ति की गई है। वहीं जिला सिरमौर के अंतर्गत नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई प्रखंड की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
जिसके तहत नाहन प्रखंड के उपाध्यक्ष का जिम्मा चंद्रशेखर एवं विशाल को दिया गया। जबकि नाहन सचिव के रूप में पंकज शर्मा को ज़िम्मेवारी दी गई है। वहीं शिलाई के उपाध्यक्ष संजू नेगी होंगे, जबकि पांवटा साहिब के मयंक चौहान को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नाहन कार्यकारिणी में अमित नारनोल, करण, सन्नी सिंह, प्रदीप, लाल सिंह,अमन शर्मा को जगह दी गई है।
वहीं शिलाई से प्रदीप राजपूत, कमलेश ठाकुर, अमन तोमर शिलाई प्रखंड कार्यकारिणी में होंगे। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पांवटा अध्यक्ष विनीत, ओजस्वानी अध्यक्ष उमा चौधरी एवं राकेश चौधरी को ज़िला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिमाचल मंत्री रामजी सिंह द्वारा यह नियुक्ति की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
प्रांत सचिव मानव शर्मा ने सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित करी और संगठन को अपने क्षेत्र में मज़बूत बनाने का आग्रह किया और पंचायत स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया l