राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, लोगों को किया जागरूक

Programs-organized-under-Na.jpg

HNN/ बिलासपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धित विभिन्न मानकों की अनुपालना के लिए जागरूक किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम पाल ने यहां दी। उन्होंने बताया कि 11 से 17 जनवरी 2023 तक आयोजित सप्ताह में कार्यक्रम के तहत बस ऑपरेटर यूनियन बिलासपुर व घुमारवीं के लिए आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में उन्हें यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के बारे में वाहन स्वामियों को जानकारी दी गई। ई परिवहन व्यवस्था के बारे में भी जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सिर्फ चालान से बचना ही नहीं बल्कि इनकी अनुपालना कर हम परिवार व समाज की सुरक्षा में योगदान कर सकते हैं जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नारा नहीं बल्कि जीवन जीने की एक राह है जो हम सभी का लक्ष्य एवं संकल्प होना चाहिए। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं तथा परिवहन कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यक्रम में भी विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई।

वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का आवश्य प्रयोग, मोबाईल का प्रयोग न करने बारे और दोपहिया वाहन में हैलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करें। क्योकि दुर्घटना में यही सुरक्षा कवच सिद्ध होते हैं। इस दौरान सड़क सुरक्षा संकल्प के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा के साथ साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। सुन्हाणी (झंण्डूता) में पासिंग स्थल पर उपस्थित वाहन स्वामियों एवं ड्राविंग टेस्ट धारकों को भी सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी व जागरूकता प्रदान की गई।