राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों को किया सम्मानित
HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
भारतीय सेना ने जिला ऊना में जिला सैनिक कल्याण के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वजरा कोर के तत्वाधान में एरो ब्रिगेड की ओर से 15मैक इन्फेंट्री रैजिमेंट द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़ना है तथा उन्हें सभी प्रासंगिक पेंशन लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने साथ-साथ स्थानीय प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करके शिकायत निवारण में सहायता करना है।
एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 18 वीर नारियों को उनके पतियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा करते हुए कर्तव्य के पालन में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए सम्मानित किया गया।