राहगीर से सात बोतल देसी शराब बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर की बरमाणा पुलिस ने सोलग के पास एक राहगीर से सात बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सोलग के पास नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान एक व्यक्ति बोरा उठाकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर वह घबरा गया। जिस पर पुलिस ने उसके द्वारा उठाए गए बोरे की तलाशी ली तो उससे सात बोतल देसी शराब बरामद की।
आरोपी की पहचान जगत पाल निवासी सोलग डाकघर डोबा तहसील सदर के रूप में हुई है। उधर, पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।