लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रा.वा. मा. विद्यालय तलमेहडा ने खेलकूद प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान।

PARUL | 5 सितंबर 2024 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा के लड़कों ने अम्ब में आयोजित अंडर-19 तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का लोहा मानवता हुए उम्दा प्रदर्शन किया। वीरवार को प्रातः विद्यालय पहुंचने पर सभी प्रतिभागी छात्रों का अध्यापकों और बच्चों द्वारा फूल मालाओं व बैंड बाजे के साथ उनका शानदार स्वागत किया गया।वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा के लड़कों ने वॉलीबॉल में उपविजेता का स्थान हासिल करके अपने विद्यालय तथा तलमेहडा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


प्रतियोगिता मेंं कैप्टन आदित्य शर्मा, अभिषेक ठाकुर, पीयूष राणा, वंश ठाकुर,नमन ठाकुर,तनुज, वंश,आर्यन, पीयूष,अक्षय धीमान ने डीपीई रजनीश कुमार की अगुवाई में हिस्सा लिया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल एवं समस्त स्कूल परिवार के सदस्यों ने उपविजेता टीम का तलमेहडा बाजार में पहुंचकर जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर छात्रों व उनके माता-पिता तथा सभी अध्यापकों को बधाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के डीपीई रजनीश कुमार की कड़ी मेहनत व लगन से बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का बहुत महत्व है।उन्होंने बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों की व्यवस्था पर बल दिया।उन्होंने सभी बच्चों को खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, प्रवक्ता अनिल कुमार, मदनलाल,अमित कुमार,वीरेंद्र कुमार, सुनील संधू, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार,डीपीई रजनीश कुमार, राकेश चंद,एल ए बिशन दास,ज्योति डोगरा, रजनी देवी,कांता देवी,संजीवना, रेणु बाला, रीना भारती, ज्योति कौर, इंदु भारती, रजनी कांता, सुमन कुमारी व इंदिरा देवी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]