विधायक चंन्द्रशेखर ने बाबा लोमश ऋषि का रथ खींच देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगुवाई की
HNN/ मंडी
जिला मंडी में धार्मिक और पर्यटन नगरी रिवालसर में बैसाखी पर आयोजित होने वाला चार दिवसीय मेला शुरू हो गया। बाबा लोमश ऋषि मन्दिर में उपस्थित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद विधायक चंन्द्रशेखर ने अराध्य देव श्री बाबा लोमश ऋषि व माता श्री नैणा देवी का रथ खींच कर भव्य जलेब की अगवाई की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह भव्य शोभायात्रा बाबा लोमश ऋषि मन्दिर से शुरू हुई तथा झील की परिक्रमा करते हुए सभा स्थल में पहुँची। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और ब्रह्माकुमारी संस्था ने झांकी भी निकाली।
इस मौके पर विधायक चंन्द्रशेखर ने बताया इस बार का बजट ग्रामीणोन्मुखी और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बजट है और बताया कि इस वर्ष जिला मंडी में पर्यटन विकास पर 135 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
रिवालसर में सारी मूलभूत सुविधाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि इसका पुराना गौरव लौटाया जा सके और यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और अधिक उन्नति कर सके। उन्होंने कहा कि रिवालसर त्रिवेणी संगम है जहां हिन्दु, सिक्ख और बौध धर्मों के लोग प्यार और भाईचारे से रहते हैं।
उन्होंने कहा कि इन मेलों के आयोजन से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है बल्कि इस तरह के आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में भी अहम योगदान देते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group