रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन का डीएम
लाखों के बिल पास करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत, अब चढ़ा विज़िजलेंस के हाथ
HNN / नाहन
नाहनः जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के डिवीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार वर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार अश्वनी कुमार वर्मा ने शिकायतकर्ता से 67 लाख रुपये के बकाया बिलों को पास करने की एवज में दो फीसदी कमीशन मांगा था।
उधर, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रंगे हाथों 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है
मामले की शिकायत एमडी शिमला भी भेजी गई थी।मगर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई थी। बहरहाल अब देखना ये होगा कि विजिलेंस अपनी जांच में और क्या बड़े खुलासे करती है।