Loading...

रेड क्राॅस सोसाइटी ने एमसी ऊना को 35 हाइजीन किटें करी प्रदान

SAPNA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला रेड क्राॅस सोसाईटी ऊना द्वारा सफाई कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता रखने के लिए अध्यक्ष जिला रेड क्राॅस सोसाइटी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना को 35 हाइजीन किटें प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं।

इन कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता के दृष्टिगत जिला रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा 35 परिवारों को हाइजीन किटें वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इन किटों के माध्यम से लगभग 100 लोग लाभान्वित होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि हाइजीन किट में व्यक्तिगत स्वच्छता रखने की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल है।