रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर खेतों में पलटा, हादसे में…
HNN/ ऊना
ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर धुसाड़ा एक रेत से भरे डंपर के पलटने की खबर सामने आई है। हादसे की प्रमुख वजह डंपर की ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से चालक को डंपर के नीचे से निकाला गया।
ग्रामीणों के अनुसार, कैम्ब्रिज स्कूल के नजदीक गहरी उतराई में वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरा। डंपर के चालक ने बताया कि वाहन की ब्रेक फेल होने के कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह खेतों में जा पलटा।
बता दें कि जिले में मॉडिफाई ओवरलोड डंपर की आवाजाही पर जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी रोजाना पंजाब व अन्य राज्यों से सैंकड़ों टिप्पर और डंपर रेत-बजरी लेकर सड़कों पर सफर करते हैं। इसी कारण सड़कों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।