लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेलवे लाइन मोहटली के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

PRIYANKA THAKUR | 30 मई 2022 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

रेलवे लाइन मोहटली के पास एम 104/26-28 डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।

घटना रविवार दोपहर के समय पेश आई। रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र कुंदन लाल निवासी सूरजपुर तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 33 साल है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी कंदरोड़ी में मामला दर्ज किया गया है, आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]