रेस्तरां में हुआ भीषण अग्निकांड, करीब 70 हजार रुपए का नुक्सान

By Ankita Published: 23 Sep 2023, 1:22 PM | Updated: 23 Sep 2023, 1:22 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में एक रेस्तरां में अग्निकांड का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में पीड़ित सिद्धार्थ पुत्र चन्द्र कुमार को करीब 70 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और 50 लाख रुपए की संपत्ति तबाह होने से बचा ली गई है। जानकारी के मुताबिक, कुबेर फास्ट मीलस की रसोई में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ओबन व काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।