रॉड की तार से करंट लगकर 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में रॉड की तार से करंट लगकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेश कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी शोभा राम बिल्डिंग सैक्टर-2 न्यू शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महेश कुमार ने बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई हुई थी। इसी दौरान रॉड की तार से महेश कुमार को करंट लग गया और वह फर्श पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।