रोजी-रोटी की तलाश में युवक विदेश गया था कमाने, कफन में लिपटकर लौटा अपने देश
HNN/ ऊना
जिला ऊना के नंगल के गांव विभोर साहिब में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए एक युवक का शव कफन में लिपटकर अपने देश वापस पहुंचा है। वहीं युवक की मौत से उसके परिवार वालो पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, 10 महीने पहले ही बलजीत अपने परिवार सहित कनाडा गया था। बीते नौ जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। क्योंकि उस समय बलजीत की पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में उस समय छोटे-छोटे बच्चे ही थे। इस कारण उसकी तबियत और बिगड़ती गई।
जब बलजीत की पत्नी ने घर आकर देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार देर रात को बलजीत का शव गांव पंहुचा। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। कनाडा से कफन में लिपटा एक और युवक का मृत शरीर 11 दिनों बाद घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया।
चारों और चीख पुकार का आलम बन गया। गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। दुख की इस घड़ी को सांझा करने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री और विधानसभा क्षेत्र आंनदपुर साहिब से विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी पंहुचे।