लगवैली में फटा बादल, दो मकान व पांच गोशालाएं बही
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में बारिश के कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का भी सिलसिला अभी तक जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से कई लोगों की जान गई है तो कई मकान भी ध्वस्त हुए हैं। वहीं प्रदेश में तबाही मचने से लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
जिला कुल्लू में पहली बारिश से सेंज में जहां भारी नुकसान हुआ, वहीं शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से लगवैली में बादल फटने का समाचार है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह लगवैली के गोरुडुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गौशालाएं बहने की सूचना है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल व पशुधन का नुक़सान नहीं हुआ है। भारी बारिश के चलते घाटी के गोरुडुग में अधिक नुकसान हुआ है जिससे लोग काफी परेशान है।