लगातार बढ़ता जा रहा नशे का कारोबार, अब चिट्टे सहित दबोचा तस्कर
HNN/ कुल्लू
जिला में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कभी तस्कर चरस तो कभी चिट्टे सहित पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी जिला में यह काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुल्लू स्थित पर्यटन नगरी मनाली का है जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित दबोचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि मनाली के सिमसा में होटल समरविला कॉटेज में एक व्यक्ति ठहरा हुआ है जिसके पास नशे की खेप है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने कॉटेज में छापेमारी की। इस दौरान जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो 49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
लिहाज़ा पलविंद्र सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव पालासौर डाक घर, तहसील व जिला तरणतारण पंजाब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर की पुष्टि डीएसपी हेमराज वर्मा ने की है।