Loading...

लवी मेले में जुआ खेलते 34 जुआरी गिरफ्तार, इतने लाख की नकदी भी बरामद……

Ankita • 16 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर में पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस की टीम ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान 34 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है।

बता दें पुलिस ने ताश के पत्तों सहित इनके कब्जे से लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लवी मेले में हर साल जुआ खेला जाता है। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग मेले में जुआ खेल रहे है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने 34 जुआरियों को पकड़ा। इन सभी जुआरियों से 18,38,610 रुपए की राशि जब्त की है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि की है।