लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लुंबिनी पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

PRIYANKA THAKUR | 16 मई 2022 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

महामाया देवी के दर्शनों के दौरान बोले मोदी- नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूं

पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं। मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुंबिनी पहुंच कर सबसे पहले बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महामाया देवी के दर्शन किए।

बता दे कि पीएम मोदी थोड़ी देर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। लुंबिनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी को बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ये उपाधि पाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]