लुहणू मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली में चयनित हुए 1300 अभ्यर्थी
HNN/बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में हो रही है। जिसके आठवें दिन 150 युवाओं का चिकित्सा परीक्षण किया गया। बीते कल इन युवाओं द्वारा शारीरिक परीक्षण को पास किया गया।
वहीं कर्नल बी.एस. भंडारी निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती रैली में कुल 2500 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया गया था। जिस में से 1300 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 600 अभ्यर्थी को मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित किया गया है। जबकि 700 अभ्यर्थियों को अभी मेडिकल के लिए भेजा गया है।
कर्नल ने बताया कि भर्ती के दौरान युवाओं में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के प्रति अत्यंत रुझान देखा गया है। सभी अभ्यर्थी भर्ती के लिए काफी मेहनत करके आए थे। उन्होंने जिला प्रशासन का और सेना भर्ती रैली के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।