Loading...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा काे दिया टिकट

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। हिमाचल में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने 2 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा जबकि हमीरपुर से सतपाल रायजादा को प्रत्याशी बनाया गया है। एआईसीसी के जनरल सैक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह व शिमला संसदीय क्षेत्रसे विनोद सुल्तानपुरी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।