Loading...

लोक सेवा आयोग ने जारी किया एलाइड सर्विसेज परीक्षा का शेड्यूल

Ankita • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलाइड सर्विसेज परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें विभिन्न विभागों के अलग-अलग श्रेणियों के 28 पद भरे जाने है। यह पद एलाइड सर्विस एग्जाम के आधार पर भरे जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, उक्त पद दस्तावेज़ सत्यापन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर पद भरे जाएंगे। लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन भी मांगे हैं। इच्छुक/योग्य उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 27 जनवरी 2024 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह पद भरे जाएगें
इलेक्शन कानूनगो के 15 पद, यूआर के नौ, यूआर का एक पद, एससी के तीन पद, ईडब्ल्यूएस एचपी के दो पद भरे जाएंगे। इसके आलावा उद्योग विभाग में विस्तार अधिकारी के नौ पद, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस में चार पद भरे जाएंगे। उक्त पद दस्तावेज़ सत्यापन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर पद भरे जाएंगे।