HNN / हमीरपुर
लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग अलर्ट मोड़ पर है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा लगातार दवाइयों की दुकानों में रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, सैंपल भरे जा रहे है। ज्यादातर उन दवाइयों के रिकॉर्ड को ज्यादा खंगाला जा रहा है जिनका सेवन लोग ज्यादातर करते हैं।
बता दें कि जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में ड्रग इंस्पेक्टर ने दबिश देकर बीपी, शुगर समेत चार दवाइयों के सैंपल भरे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को भी दवाइयों को लेकर सावधानी बरतने के आदेश जारी किए । उन्होंने दवाइयों के भरे सैंपलों को कंडाघाट स्थित लैब में भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसके लिए लगातार मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण किया जा रहा है और दवाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





