Loading...

लोचा लाबरंग मंदिर में हुआ भीषण अग्निकांड, करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान

By Ankita Published: 15 Jan 2024, 3:04 PM | Updated: 15 Jan 2024, 3:04 PM 1 min read

HNN/ किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर की कानम पंचायत स्थित लोचा लाबरंग मंदिर में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस अग्निकांड में करीब करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, किन्नौर की कानम पंचायत स्थित लोचा लाबरंग मंदिर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग का विकराल रूप देखते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं होता तो पूरे गांव पर खतरा मंडरा सकता था। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।