Loading...

वन विभाग की नर्सरी से सागवान के 10 स्लीपर चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी कर लिए गए है। वन खंड अधिकारी झंडूता पवन कुमार ने स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में वन खंड अधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर को रात के समय झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी कर लिए गए है।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपना गुनाह भी कबूल किया है। व्यक्ति के मुताबिक, उसने किसी और के कहने पर इस काम को अंजाम दिया था। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।