Loading...

वन विभाग के रेस्ट हाउस पर गिरा पेड़, लाखों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 7 Jan 2024, 2:31 PM | Updated: 7 Jan 2024, 2:31 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में न्याग्रां के पास कायल का एक पेड़ वन विभाग के रेस्ट हाउस पर गिर गया। जिससे रेस्ट हाउस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त होने से वन विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, जब शनिवार सुबह रेस्ट हाउस में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो देखा कि पेड़ गिरने से रेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके बाद उसने इसकी सूचना कर्मचारी ने अपने उच्चाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उनका मानना है कि जंगल में लगी आग के कारण पेड़ गिर गया। जहां यह पेड़ गिरा था, वहां सुबह के समय भी चिंगारी सुलग रही थी।

नुकसान का सही आकलन करने के लिए विभाग की टीम जांच कर रही है। वन मंडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ गिरने से रेस्ट हाउस का एक कमरा और किचन क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जब तक इस रेस्ट हाउस की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक यहां कोई भी सैलानी या अन्य रात को नहीं ठहर पाएगा। इससे भी विभाग को काफी नुकसान होगा।