Loading...

वरिष्ठ अधिकारी पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

PARUL 28 Oct 2023 Edited 28 Oct 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में एक युवती ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत भी दी है।

जिसके बाद महकमे ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो तीन दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं विभागीय कमेटी की ओर से युवती के बयान को भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद सीएमओ कार्यालय के स्टाफ में भय का माहौल है।

बता दें कि मामला सोमवार का है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जिसके बाद युवती ने अधिकारी की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी।

जहां पर मामले को गंभीरता से लिया गया और सीएमओ ने तुरंत ही इस मामले पर जांच बैठा दी। उन्होंने बताया कि जांच की कार्यवाही पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।