फाइनल मैच ने वीरान कर दी गलियां और सभी गांव में भी रही रौनक
HNN/ नाहन
रविवार को हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर हर वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला। युवाओं सहित महिलाओं व बुजुर्ग मैच देखने के लिए दिनभर टीवी स्क्रीन पर डटे रहे। दोपहर 2 बजे के बाद वर्ल्ड कप मैच शुरू होने के साथ ही जहां नाहन बाजार में जहां सन्नाटा पसर गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं बाजार में मैच देखने के लिए दुकानदारों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर युवाओं द्वारा मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बड़ी स्क्रीन पर सभी गांव वालों ने एक साथ मिलकर मैच देखा। नाहन विकासखंड के कटोला गांव में युवाओं द्वारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत सैलानी कटोल की प्रधान अनीता गॉड, उप प्रधान जीवन थापा सहित अन्य ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मैच देखा। भारत की बल्लेबाजी के दौरान चौके, छक्के लगने पर युवाओं द्वारा आतिशबाजी की गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




