लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वाराणसी कोर्ट का आदेश- जहां शिवलिंग मिला, उस क्षेत्र को किया जाए सील

SAPNA THAKUR | 16 मई 2022 at 4:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आया है। तीसरे दिन सर्वे टीम द्वारा नंदी की मूर्ति के पास के कुएं की पड़ताल की गई। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन का दावा है कि कुएं के अंदर शिवलिंग मिला हैं। हालांकि हिंदू पक्ष के दावे को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया। बता दें कि वाराणसी में सोमवार को तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिला है। अदालत तक मामला पहुंचा। जिसपर वाराणसी कोर्ट ने जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दें और किसी भी व्यक्ति को वहां जाने न दें। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सीआरपीएफ को दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]