वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही थी शराब की पेटियां, पुलिस ने हिरासत में लिए दो
मंडी में पुलिस ने जीप में ले जाई जा रही 90 पेटी देसी शराब बरामद की
HNN / कुल्लू
जिला पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वाहन से शराब की भारी मात्रा में पेटियां बरामद की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर 2 लोगों को हिरासत में लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में शराब की खेप ले जाई जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों को पकड़ा और गाड़ी से 25 पेटियां देसी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की। वाहन में तिलकराज निवासी निरमंड कुल्लू और कृष्ण चंद निवासी मंडी सवार थे। जब इन दोनों से शराब को लेकर दस्तावेज मांगे गए, तो यह कुछ भी पेश नहीं कर पाए, जिसके चलते पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। मामले की पुष्टि एसएसपी गुरदेव शर्मा ने की है।