Loading...

विकासार्थ विद्यार्थी शिमला ने जाखू मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान, लोगों को दिया यह सन्देश…

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

आज विकासार्थ विद्यार्थी जिला शिमला द्वारा शिमला के जाखू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । एसएफडी द्वारा जाखू मंदिर व मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे मुख्य रूप से एसएफडी जिला प्रमुख धीरज शर्मा उपस्थित रहे।

इस अभियान में विभिन्न महाविद्यालय से लगभग 45-50 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एसएफडी प्रमुख धीरज ने कहा कि शिमला पर्यटन स्थल है, जिसमें देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। इसीलिए इसका सौंदर्य बरकरार रहे इस उद्देश्य से विकासार्थ विद्यार्थी शिमला जिला इकाई ने इस सफाई अभियान से यह संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने द्वारा इस्तेमाल की गई सभी सामग्री को उचित स्थान पर फेंके तो गंदगी से शहर को बचाया जा सकता है।