Loading...

विकास की अनदेखी पर जनता कांंग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार- विनय गुप्ता

By PARUL Published: 2 May 2024, 2:20 PM | Updated: 2 May 2024, 2:20 PM 1 min read

जिला भाजपा अध्यक्ष बोले, सिरमौर के विकास कार्यों को कांग्रेस ने लगाया ग्रहण

HNN/नाहन

जिला सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास कार्यों को ग्रहण लग चुका है। नया काम तो दूर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में चले विकास कार्य भी बंद हैं। सिरमौर ही नहींं पूरे प्रदेश में विकास की अनदेखी से जनता त्रस्त है और लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

नाहन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाए कि उन्होंने सिरमौर जिला के 75 से ज्यादा स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटवार सर्कल, वैटरिनरी डिस्पेंसरीज, उप-तहसीलें व अन्य दफ्तर बंद करके सिरमौर जिला की जनता के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा, सिरमौर जिला के कांग्रेसी विधायकों और नेताओं में थोड़ी सी भी जनहित कार्यों की इच्छा होती तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिरमौर के हक की लड़ाई लड़ते। ऐसा न करके उन्होंने सिरमौर के हक को बेचा है और सिरमौर की जनता लोकसभा के चुनाव में इसका जवाब देगी।

विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर जिला में ड्रग माफिया कांग्रेस के नेताओं की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में खनन माफिया काम कर रहा है। बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों ने कालाअंब के पहाड़ के पहाड़ खोद दिए। इनता सबकुछ होने के बाद कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता इन सबका जवाब जरूर देगी।