Loading...

विक्रम बाग में भूस्खलन की चपेट में आया 14 साल का लड़का, हुई मौत

Ankita • 14 Aug 2023 • 1 Min Read

कंडईवाला में एक महिला लापता, तलाश जारी……

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। भारी बारिश के चलते भूस्ख़लन की कई घटनाएं सामने आ रही है। इसके साथ ही कई लोग लापता है और कई लोगों की जान भी चली गई है। मामला नाहन के विक्रम बाग पंचायत और कंडईवाला का है।

बता दें विक्रम बाग में एक 14 वर्षीय लड़का भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक लड़के की पहचान 14 वर्षीय इमरान के तौर पर की गई है। वहीं परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद घर से निकलकर एक लड़की ने लोगों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद तुरंत ही लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। बालक का शव सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब मलबे से बरामद कर लिया गया है।

सुबह 9:00 बजे तक भी घटनास्थल पर सड़क अवरुद्ध होने की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी। उधर, कंडईवाला में भारी बारिश की वजह से हुई तबाही में एक महिला के लापता होने की सूचना है, जबकि एक बुजुर्ग भी मलबे में दबा हुआ है।