HNN/ ऊना
स्टेट विजिलेंस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया है। उच्च न्यायालय द्वारा इंस्पेक्टर की जमानत रद्द करने पर विजिलेंस ने यह कार्यवाही अमल में लाई है। डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिरमौर में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह से यह इंस्पेक्टर अंतरिम बेल पर था।
इंस्पेक्टर की जमानत उच्च न्यायालय ने रद्द कर दी है और अब वह विजिलेंस की गिरफ्त में है। बताया कि अब आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2021 को ऊना शहर के पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पर विजिलेंस ने एक ट्रक को 900 पेटी शराब सहित पकड़ा था। इस दौरान ट्रक चालक ने विजिलेंस की टीम को फर्जी परमिट दिखाया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विजिलेंस जांच में पाया गया कि ये ट्रक सिरमौर की बनी जमना वैवरीज से आया है और इसके लिए जो फर्जी परमिट जारी हुआ था उसमें फैक्ट्री में तैनात अधिकारी की भूमिका संदेहास्पद थी। विजिलेंस ने इस मामलें में फैक्ट्री में तैनात जय सिंह आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को भी आरोपी बनाया था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





