लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विदाई समारोह में रूचि मिस फेयरवेल व रूदन को चुना मिस्टर फेयरवेल

PARUL | 20 फ़रवरी 2024 at 8:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

टिहरा क्षेत्र की अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जमा एक के बच्चों ने जमा दो के बच्चों को विदाई दी। समारोह में बेटियां फाउंडेशन के प्रदेश सचिव तथा इंटक के वरिष्ठ उप प्रधान चंद्रमणि उर्फ मानिक शाह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ाने के लिए वे तत्पर रहें।

इस मौके पर जमा एक के बच्चों ने जमा दो के बच्चों को प्रति भोज भी करवाया और बच्चों ने डीजे की धुन पर नाच गान भी किया। वहीं मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों तथा स्टाफ को बेटियां फाउंडेशन की ओर से प्रशंसा पत्र भी वितरित किए। समारोह में रुचि को मिस फेयरवेल तथा रुदन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। अंशिका को मिस पर्सनैलिटी और आयुष को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। जबकि पलक को परफेक्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूल की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की अभी तो आपने एक सीढ़ी चढ़ी है, बहुत सी सिढियां चढ़ना बाकी हैं। इसलिए पूरी लग्न के साथ भविष्य में काम करें।स्कूल के अध्यक्ष हाकम चंद् पठानिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदैव अग्रसर रहें। इस मौके पर कॉर्पोरेट के सदस्य शशि भूषण सहित सभी अध्यापक एवं प्रध्यापक मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]