केंद्र सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है जिन्हें किसी कारण से विदेश यात्रा करनी है लेकिन टीके की बूस्टर खुराक न लगने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोग अब दूसरी खुराक लेने के तीन महीने बाद बूस्टर या एहतियाती खुराक लगवा सकते हैं। वही , इससे पहले वीरवार को केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि में राहत दी थी।
वर्तमान में देश में स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को और जिन लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगे नौ महीने हो चुके हैं, वह किसी भी सरकारी या निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतयाती खुराक लगवाने के पात्र हैं। 18 वर्ष से अधिक लेकिन 60 से कम आयु के लोग निजी केंद्रों पर भुगतान करके खुराक लगवा सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





