Loading...

विद्युत उपमंडल कोटी के इन क्षेत्रों में कल बंद रहेगी बिजली…

By PARUL Published: 10 Jun 2024, 10:40 AM | Updated: 10 Jun 2024, 10:41 AM 1 min read

HNN/चंबा

विद्युत उपमंडल कोटी 33/11 केवी के पुराने उपकरणों की मरम्मत के चलते 11 जून को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लोकल फीडर कल्हेल, पुखरी, मसरूंड और सुंडला के अधीन आते एरिया कोटी, चकलू, कियाणी, राजनगर, बड़ोह, चंडी, लड़ोग, घट्टा के आस-पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है