लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ

Ankita | 18 नवंबर 2023 at 6:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिमला में विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

HNN/ नाहन

उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक परम्परागत ढंग से आयोजित किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से आज शनिवार को उन्होंने शिमला में भेंट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को दोपहर 1.25 बजे भगवान परशुराम जी व अन्य देवताओं की पालकी को रिसीव करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का सांय 7 बजे उद्घाटन करेंगे तथा सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]