विधायक नीरज नैयर व डीसी अपूर्व देवगन ने रावी की लहरों में की रिवर राफ्टिंग

RAFTING.jpg

HNN/ चंबा

जिला में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को रावी नदी में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत के लिए कुल्लू की टेक्निकल टीम ने ट्रायल किया। इस टेक्निकल टीम में कुल्लू के राफ्टिंग आपरेटर कर्म की अगवाई में बारह सदस्यों के अलावा वाटर स्पोट्र्स सेंटर पौंग डैम के इंचार्ज राकेश आहूवालिया शामिल रहे।

इस ट्रायल के दौरान रावी नदी को राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाया। इस ट्रायल के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर व उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष तौर से मौजूद रहे। उन्होंने रिवर राफ्टिंग ट्रायल प्रक्रिया से पहले रावी नदी के किनारे पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने साथ ही ट्रायल प्रक्रिया के दौरान रिवर राफ्टिंग भी की।

इस ट्रायल प्रक्रिया के दौरान न्यू परेल पुल से भनौता तक सात किलोमीटर रिवर राफ्टिंग की गई। भनौता में जलक्रीड़ा केंद्र की संभावनाओं का आकलन भी किया गया। बहरहाल, इस ट्रायल के सफल होने के बाद रावी नदी में जल्द ही पर्यटन रिवर राफ्टिंग करते नजर आएंगें।