Loading...

विवाहिता महिला ने सैनिक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

PARUL • 2 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के गोहर में एक विवाहिता महिला ने सैनिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी सैनिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में विवाहित महिला ने बताया कि कोट गांव के एक सैनिक युवक ने उसके साथ चैलचौक के गणई स्थित एक होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाए है।

पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक उसके साथ पिछले तीन वर्षों से संबंध हैं। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। डीएसपी देवराज द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।