HNN/ बिलासपुर
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। बता दें कि बीते कल गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शनों को यहां पहुंचे। सुबह से शाम तक तकरीबन आठ हज़ार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया।
वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा यहां पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा जवान भी चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभालते हुए नजर आए। पुजारी रमाकांत के अनुसार, हर साल मां के दरबार पर माथा टेकने के लिए बाहरी राज्यों के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बार गुप्त नवरात्र पर भी भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन करने यहां पहुंचे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





